मोहाली। पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत में पेश हुए। इस बीच सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक प्रीतइंद्र पाल सिंह अदालत में पेश हुए जबकि अधिवक्ता एचएस धनोआ मजीठिया की ओर से पेश हुए।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 23 दिसम्बर तय की है। इस मामले में आरोप तय करने के लिए दोनों पक्षों के बीच 23 दिसम्बर को बहस होने की भी संभावना है।
गजपत को भगौड़ा घोषित करने की अर्जी पर सुनवाई 23 को होगी अधिवक्ता एचएस धनोआ ने निचली अदालत को बताया कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके बहनोई गजपत सिंह ग्रेवाल को भगौड़ा घोषित करने की मांग वाली याचिका पर उच्च न्यायालय ने 18 दिसम्बर तक रोक लगा दी है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उक्त याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 23 दिसम्बर की तारीख तय की है।
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली

