वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। शहर में रेस्क्यू किए गए सात खच्चरों को मोपका गौठान से महापौर पूजा विधानी के पति अशोक विधानी के ईंट-भट्ठे ले जाने के आरोप के बाद विवाद गहरा गया है। पशु सेवक निधि तिवारी और सपना क्षत्री ने खच्चरों को वापस दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसी विवाद के बीच मोबाइल पर बातचीत के दौरान रिकॉर्ड किया गया, उसका एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि वायरल ऑडियो में महापौर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी पशु सेवकों से बातचीत के दौरान मेयर पद का हवाला देते हुए धमकी भरे लहजे में बात कर रहे हैं। हालांकि, इस ऑडियो की सत्यता और बातचीत के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में पशु सेवकों का कहना है कि उन्होंने 20 अगस्त को तिफरा से छह और जरहाभाठा से एक खच्चर का रेस्क्यू कर मोपका गौठान में उनके भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। आरोप है कि 8 अक्टूबर को बिना उनकी जानकारी के खच्चरों को गौठान से हटाकर ईंट-भट्ठे पहुंचा दिया गया। फिलहाल खच्चरों को हटाने के आधार, उनकी वर्तमान स्थिति और वायरल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय है।

सुनिए वायरल ऑडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H