Bilaspur News Update : बिलासपुर. शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में ठगी की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो अज्ञात निवेशकों ने एक व्यापारी को स्वास्थ्य ठीक करने का झांसा देकर उसके पास रखे लाखों रुपए से भरे बैग को पार कर दिया. नवागढ़ निवासी व्यापारी जनक प्रसाद साहू अपने पुत्र उमेश कुमार साहू के साथ व्यापार बिलासपुर आए. उन्होंने थोक मंडी से लहसुन, प्याज सहित अन्य कृषि उत्पादों की खरीदारी की. खरीदारी के बाद जब वे अंडा चौक के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और बातचीत के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर करने का झांसा देने लगे. निवेशकों ने व्यापारी को अपनी बातों में उलझाकर कुछ कदम आगे चलने के लिए कहा. इसी दौरान मौका ढूंढने वाले वे व्यापारी का नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए. व्यापारी ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन वे बाइक में झांकी फरार हो गए. बैग में दो लाख रुपए से ज्यादा की नकदी होने की बात कही जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए संदिग्ध

घटना की सूचना मिलते ही तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. प्रारंभिक जांच में दोनों संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की जानकारी मिली है.

व्यापारियों में आक्रोश

व्यापार विहार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. व्यापारियों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कारोबारी वर्ग की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विशेष टीम गठित, जल्द खुलासे का दावा

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है. सीसीटीवी फुटेज, बाइक की पहचान और आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है.

बारिश से निपटने निगम अलर्ट, 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम

बिलासपुर. आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने विकास भवन में 24 घंटे संचालित होने वाला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया है. निगम आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है. अपर आयुक्त खजांची कुम्हार और मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा को नोडल अधिकारी तथा एस.पी. साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है. नागरिक जलभराव, नाली जाम या जल निकासी संबंधी शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 07752-471224 पर दर्ज करा सकते हैं.

बलौदा मार्ग की सड़कें बदहाल, लोग हो रहे परेशान

जांजगीर-चांपा. बलौदा पहुंच मार्ग बदहाल है. खासकर नैला रेलवे फाटक के बाद से बलौदा तक आधा दर्जन से अधिक मोड़ पर बने गडढे यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. इस मार्ग के गडढो पर विगत कई वर्षों से बारिश पूर्व मिटटी व गिट्टी डालकर मरम्मत की औपचारिकता निभाई जाती है. जबकि इस मार्ग के पुर्ननिर्माण की आवश्यकता है. मार्ग की बदहाली को लेकर क्षेत्र के ग्रामवासियों ने कई बाद प्रशासन व संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा है. वहीं एक-दो अवसर पर आंदोलन भी किया गया है. लेकिन इस ओर अब तक कोई पहल नही हो रही है. जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है. इसी तरह ग्राम जर्वे के पास नहर पर पुल का निर्माण दशको पूर्व किया गया है. पुल भी अत्यत जर्जर हो चुका है. पुल में दर्जनों गड्ढे बाईक व अन्य छोटे वाहनों के लिए खतरनाक हो गए है.

narayana

पंचायत सचिव निलंबित

रायगढ़. ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव पटेल के विरूद्ध थाना पुसौर में धारा 318 (4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ एवं थाना पुसौर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन को मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम 4 के तहत पंचायत सचिव भीचरण पटेल को निलंबित किया गया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H