Bilaspur News Update : बिलासपुर. सेंट्रल जेल में फिर एक कैदी की मौत हो गई. सीने की दर्द की शिकायत डॉक्टरों ने किया मृत परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित घोषित कर दिया. एक पीएम रिपोर्ट माह के अंदर जेल में का इंतजारपर उसे सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत की यह चौथी घटना है. इससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रभु कुमार मनहर के रूप में हुई है. वह वर्ष 2024 से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहा था और सेंट्रल जेल में निरुद्ध था. बताया गया कि प्रभु कुमार पिछले कई दिनों से सीने में दर्द की शिकायत से परेशान था. उसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था. सोमवार को अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की तबीयत पर लगातार नजर रखी जा रही थी और आवश्यक उपचार भी दिया जा रहा था. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. केंद्रीय जेल में पिछले एक महीने के दौरान यह चौथी मौत है. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने जेल के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं, कैदियों की नियमित चिकित्सकीय निगरानी और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी है.

ईडी का अधिकारी बताकर 6 लाख 82 हजार की ठगी

बिलासपुर. सिम्स में नौकरी दिलाने और सिम्स में कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर एक दंपती ने 6 लाख 82 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. टिकरापारा महाराष्ट्र मंडल के पास रहने वाले देवेंद्र ठक्कर की सिम्स में जांजगीर चांपा जिले के ठठारी के रहने वाले राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी प‌द्मा जनार्दन से परिचय हुआ. इसी दौरान राहुल मिश्रा ने स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय ईडी का अधिकारी बताया और देवेंद्र ठक्कर को झांसा दिया कि वह उसके बेटे को नौकरी दिला सकता है. इसके साथ ही सिम्स के कैंटीन का ठेका भी दिला देगा. इस झांसे में वह आ गया. उसने पति और पत्नी के अलग-अलग खातों में करीब 6 लाख 82 हजार रुपए जमा करा दिया. इसके बाद न उसे सिम्स में ठेका दिलाया और न ही बेटे को नौकरी दिलाया. शक होने पर पैसे वापसी की मांग करने पर टाल-मटोल करने लगा. तब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ और उसने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. सिटी कोतवाली पुलिस दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है.

भैंसों से भरे ट्रक को बूचड़खाने ले जाते पुलिस ने पकड़ा

अमरपुर. जिले की मरवाही पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बूचड़खाने ले जाए जा रहे 26 भैंसों से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया. ट्रक में पशुओं को अत्यंत अमानवीय और क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. पुलिस ने सभी भैंसों को सुरक्षित मुक्त कराकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की. ट्रक जब्त किया और चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. मुखबीर से सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर थाना मरवाही, चौकी कोटमी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम सक्रिय हुई. पुलिस ने दानीकुंडी के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक यूपी 70 जीटी 3794 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने 15 किलोमीटर पीछा करते हुए कुम्हारी बस स्टैंड के पास ट्रक को घेरकर रोक लिया. तलाशी के दौरान ट्रक में 26 भैंसें बेहद क्रूर तरीके से ठूंस ठूंसकर भरी हुई मिलीं. चालक से पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं अनुमति पत्र मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके भोजन, पानी और देखभाल की व्यवस्था कर नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेज दिया. मामले में ट्रक को जब्त कर चालक वाल्मीक साकेत (30 वर्ष), पिता रामलाल साकेत, निवासी रोहिया, जिला सतना (मध्यप्रदेश) के खिलाफ थाना मरवाही में अपराध दर्ज किया गया. आरोपी पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 111 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

छात्रावास की बच्चियों की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप

लोरमी. दुल्लापुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं को उल्टी, पेट दर्द, बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने पर त्वरित कार्रवाई की गई. चार छात्राओं की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया रेफर किया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 13 छात्राओं का उपचार किया गया. इनमें कोयल पात्रे, राजेश्वरी, वर्षा कोशले, अंजू मरावी, प्राची कोशले, दीपशिखा, ओमवती, सोम्या धुर्वे, रंजना लहरे, शानु चन्द्राकर, शिवानी धुर्वे, लक्ष्मी श्रीवास एवं भावना धुर्वे शामिल हैं. अधिकांश छात्राओं में उल्टी, पेट दर्द, बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द और मरोड़ जैसी शिकायतें पाई गईं. गंभीर शिकायत वाली छात्राओं को सीएचसी पंडरिया रेफर किया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रावास पहुंची. चिकित्सकों ने छात्रावास में सभी बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक जांच की और दवाइयां देकर उपचार किया. प्रारंभिक जांच में बरसात के मौसम में दूषित भोजन, दूषित पेयजल एवं साफ-सफाई की कमी को बीमारी का संभावित कारण माना गया है. घटना के समय छात्रावास अधीक्षिका शिशु पालन अवकाश पर थीं और उनकी अनुपस्थिति में सहायक अधीक्षिका व्यवस्था संभाल रही थीं. सूचना मिलते ही अधीक्षिका पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर बच्चियों के स्वास्थ्य क़ी जानकारी ली. इसके साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसीसी ने छात्रावास पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया. विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर उनके प्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हालचाल जाना. वहीं स्वास्थ्य और खाद्य विभाग की टीमें छात्रावास में भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं. प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी छात्राओं का स्वास्थ्य अब सामान्य है.

म्यूल अकाउंट मामले में महिला समेत 2 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर थाना चांपा पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले आरोपियों पकड़ने को में सफलता हासिल की गई है. दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए, जिनका उपयोग विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया गया. समन्वय पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंकिंग ट्रांजेक्शन की गहन जांच की. इस प्रकार कुल लगभग 1817216 रुपये की ठगी की गई थी और यह राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूल खातों में ट्रांसफर हुई थी. आरोपी पिंकी डडसेना उम्र 37 साल निवासी बरपालीकला थाना नगरदा जिला सक्ती, सूरज जांगड़े उम्र 24 साल निवासी हसौद को गिरफ्तार किया गया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H