Bilaspur News Update : बिलासपुर. बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 18 जुलाई को डिवाइडर पर चल रहे पौधारोपण कार्य के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला सुपरवाइजर महिमा कोशले को टक्कर मार दी थी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपी चालक शिवकुमार साव, निवासी गढ़वा (झारखंड), को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज किया है.
हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर. बिलासपुर जिले के अकलतरी में इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी सुधीर सोनवानी और आनिश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने युवक के घर की दीवार फांदकर घुस गए और जानलेवा हमला किया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में कुछ लोग नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे. इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और विवाद मृतक के घर तक पहुंच गया. आरोप है कि हमलावर उसके घर की छत पर चढ़ गए और जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने छत की दीवार से ईंट निकालकर इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव के सिर पर लगातार वार किए. गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
रात करीब 1 बजे मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आरोपियों की लगातार पजासाजी में पुलिस जुटी हुई थी. इनपुट पर पुलिस ने घेराबंदी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल
बिलासपुर. बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित चुचुहियापारा रेलवे अंडरब्रिज के पास देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों ओर से जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

NH-49 पर चक्काजाम करने वालों पर FIR दर्ज
बिलासपुर. धूमा में जलभराव के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिससे एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंस गए. पुलिस की समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे, जिसके बाद आवागमन बाधित करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


