राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल सिलेबस में सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी शामिल होगी। शिक्षा घर योजना के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिली है। स्कूल न केवल सम्मानित होंगे, बल्कि वे ऐसे छात्र भी तैयार करेंगे जो संस्था के विकास और विस्तार में योगदान देंगे। इसी तरह शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूल सम्मानित होंगे।
रोचक पुस्तक तैयार की जाएगी
दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्कूल विभाग की समीक्षा की। आने वाले सिलेबस में अब सम्राट वीर विक्रमादित्य की जीवनी भी शामिल होगी। भगवान श्रीकृष्ण के गुरु सांदीपनि के जीवन पर भी रोचक पुस्तक तैयार की जाएगी। स्कूलों में बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विभागीय गतिविधियों में तेजी लाएं और 16 जून से प्रारंभ हो रहे शैक्षणिक सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।
जन-जन तक पहुंचाएं सांदीपनि स्कूल की अवधारणा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
जिन स्कूलों ने शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया है, उनका सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 26 स्कूल ऐसे हैं, जहां शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया है। यहां के सारे विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इन स्कूलों के साथ 90 या 95 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट देने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाए, घोषणाओं का जल्द हो पालन।
एक वर्ष से पुरानी कोई भी घोषणा लंबित न रहे
मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सम्राट वीर विक्रमादित्य की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरु सांदीपनि के जीवन पर भी एक रोचक पुस्तक तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर की गई सभी घोषणाओं का जल्द से जल्द पालन कराएं। एक वर्ष से पुरानी कोई भी घोषणा लंबित न रहे।


