राजनगर : भीतरकनिका में 18 जनवरी से पक्षी गणना शुरू होने वाली है। राजनगर वन प्रभाग के पांच रेंज राजनगर, कनिका, गहिरमाथा, महाकालपाड़ा और कुजंग में पक्षी गणना की जाएगी।
17 जनवरी को पक्षीविज्ञानियों और वन अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 जनवरी से पक्षी गणना शुरू होगी। जानकारी के अनुसार पिछले साल 121 प्रजातियों के 1,51,421 पक्षियों की गणना की गई थी। इस साल पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, ऐसा सुदर्शन गोपीनाथ यादव ने बताया।

14 जनवरी से 22 जनवरी तक वार्षिक खारे पानी के मगरमच्छों की गणना के लिए भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान बंद रहेगा। यह जानकारी राजनगर वन अधिकारी सुदर्शन गोपीनाथ यादव ने दी। राजनगर के चार वन रेंजों में मगरमच्छों की गणना की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय उद्यान 14 जनवरी से 22 जनवरी तक नौ दिनों के लिए बंद रहेगा।
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स
