संगरूर : पंजाब के संगरूर जिले के गांव अनदाना में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से एक गरीब परिवार के पिता और उनके 5 साल के बेटे की मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई, जब दोनों खेत में काम करने गए थे। इस दुखद घटना के बाद परिजनों और गांव वालों ने प्रशासन और पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है।
इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, और अब परिजन व ग्रामीण पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतक गुरमुख सिंह अपने चचेरे भाई जगतार सिंह के खेत में मजदूरी कर रहा था। वह अपने 5 वर्षीय बेटे कमलदीप के साथ खेत में गया था। खेत से घास निकालने के बाद गुरमुख सिंह मोटर पर हाथ-पैर धो रहा था, तभी उसका बेटा दौड़कर उसके पास आया। इसी दौरान घास में छिपा एक सांप अचानक निकला और दोनों को डस लिया। गुरमुख सिंह ने इसे सामान्य कीड़ा समझा और घर लौटकर किसी को कुछ नहीं बताया। रात को दोनों सो गए।

रात में गुरमुख सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने बेटे को बताया कि उन्हें सांप ने काटा है। सुबह दोनों को खनौरी के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पिता-पुत्र ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
गुरमुख सिंह का परिवार बेहद गरीब है। उनके परिवार में अब केवल उनकी पत्नी और 8-9 महीने की एक मासूम बेटी बची है।
- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे’ धर्मपाल सिंह ने बताया अखिलेश के PDA का नया ‘फुल फॉर्म’, मचा भारी बवाल
- दतिया में जुए की कार्रवाई पर भाजपा नेताओं की शिकायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष को फंसाने का आरोप, भाजपा सांसद पहुंची एसपी ऑफिस
- Bihar Top News 12 September 2026: जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का निधन
- बनारस में थमी ‘जस्टिस मोर्चा’ की साइकिल यात्रा: शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का खुला समर्थन, बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान
- इंदौर के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश! किचन में जलभराव से लेकर जंग लगी ट्रे तक मिलीं खामियां, पनीर, दही, काजू, मूंगफली समेत कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल


