सुशीला देवी, गुरुग्राम। Bitcoin/USDT Global Trading Platform में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर 4 करोड़ 72 लाख 14 हजार 181 रुपये की साइबर ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को एक शिकायतकर्ता ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में शिकायत दी थी। उसे Telegram और WhatsApp के माध्यम से संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश के लिए राजी किया गया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीता गया और बाद में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4.72 करोड़ रुपये जमा करवा लिए गए।
राशि निकालने का प्रयास करने पर ऑनलाइन कस्टमर सर्विस ने निकासी रोक दी और ट्रेडिंग अकाउंट सामान्य करने के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा करने की मांग की।

साइबर क्राइम यूनिट ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर गांव कुंवारी, हांसी से गगनदीप उर्फ कालू और गुरविंद को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से 2 लाख रुपये एक फर्म के बैंक खाते में आए थे। पुलिस के अनुसार, गगनदीप ने खाता खुलवाकर कमीशन पर गुरविंद को उपलब्ध कराया था। पुलिस अब ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
- Rajasthan Panchayat Election 2026: संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट पर सियासत, मदन राठौड़ का पलटवार
- नालंदा में स्कॉर्पियो पर गोलीबारी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद
- बिटकॉइन में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 4.72 करोड़ की साइबर ठगी, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज ने स्कूल में बांटी स्टेशनरी किट और पुस्तकें, बच्चों के खिल उठे चेहरे
- RDA भू-आवंटन पर कांग्रेस का हल्लाबोल: मंत्री की पत्नी से जुड़ी कंपनी को जमीन देने के आरोप, राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद RDA दफ्तर का किया घेराव

