केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पहुंच गए। इस दौरान उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोका जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। बिट्टू ने मान को यह भी चेतावनी दी कि उनमें हिम्मत है तो उनसे बहस करके दिखाए लेकिन मान निवास से बाहर नहीं आए।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है। बुधवार के दिन माहौल और भी गर्मा गया जब बिट्टू मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर हंगामा करने लगे। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया।
मुख्य गेट से एंट्री नहीं मिलने पर बिट्टू पिछले गेट से मुख्यमंत्री आवास में घुसने का प्रयास करने लगे। बिट्टू को रोकने पर सुरक्षाकर्मियों से उनकी बहस हुई।

पत्रकारों से की चर्चा
सीएम आवास में प्रवेश नहीं कर पाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिट्टू ने कहा कि वह भाजपा वर्करों पर दर्ज किए गए पर्चों की जांच की मांग करने मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं पर मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं आए। बिट्टू ने कहा कि वह मान से बात करना चाहते हैं लेकिन लगातार मुख्यमंत्री उनसे बात करने से बच रहे हैं उन्हें सामने आकर उनसे बहस करनी चाहिए।
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

