शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना परचम लहराते हुए शानदार जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने चुनाव में विजयश्री प्राप्त की है। इस जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।


मुख्यमंत्री ने लिखा: “सुसनेर में खिला विकास का ‘कमल’…”

उन्होंने आगे कहा— “सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप सोनी जी को विजयश्री प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह विजय जनता के विश्वास और भाजपा की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। इस शानदार विजय के लिए सुसनेर की जनता, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई।” भाजपा खेमे में इस जीत के बाद जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m