राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला आरक्षण के पक्ष में सोशल मीडिया पर बीजेपी एक्टिव है। बीजेपी की ताबड़तोड़ एक के बाद पोस्ट किया है। X पर लिखा- इतिहास की नई ललकार… जब प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में नारी शक्ति को मिलेगा संसद में अधिकार। आधी आबादी के लिए आया ऐतिहासिक दिन। 16-17-18 अप्रैल को संसद में होगा नारी शक्ति का वंदन। नारी शक्ति वंदन अधिनियम… दशकों का इंतजार हुआ खत्म। बहुत हो चुकी देरी, बहुत हुई तकरार
नारी शक्ति का स्वप्न अब होगा साकार। 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’।
मध्यप्रदेश में जनगणना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनगणना का शुभारंभ किया। डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में स्व-गणना पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण की स्व-गणना प्रक्रिया के साथ प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा- प्रदेश में जनगणना का शुभारंभ हो रहा है। यह सिर्फ आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र के भविष्य को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम है। जनगणना देश की रीढ़ है, यह विकास की नींव है।
30 मई तक मकान सूचीकरण होगा
इस बार की जनगणना डिजिटल और आधुनिक तकनीक के साथ हो रही है। प्रदेशवासियों को इसमें पूर्ण निष्ठा और सत्यता के साथ भाग लेना चाहिए। यह जनगणना हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए है। सही आंकड़े बेहतर स्कूल, बेहतर अस्पताल और बेहतर अवसर देंगे। प्रदेश में 16 से 30 अप्रैल तक स्व गणना का कार्य होगा। एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण होगा। यह प्रक्रिया डिजिटल रूप से होगी।


