लुधियाना। लुधियाना वेस्ट उप चुनाव को लेकर अब माहौल बन चुका है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी हैं, इस बीच अब भाजपा ने लुधियाना वेस्ट उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने वेस्ट की सीट से जीवन गुप्ता को मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।
19 जून को इस सीट पर वोटिंग होगी, जबकि 23 जून को इसके नतीजे सामने आएंगे। आपको बता दें कि सभी अन्य पार्टियों ने उपचुनाव के लिए पहले ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दिए थे। सभी उम्मीदवार जीत के लिए हर प्रयास करते नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि लुधियाना हलका पश्चिम के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत के बाद से यह सीट खाली ही है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी और बीजेपी लंबे समय से यहां अपनी ताकत दिखा रही है। वहीं क्षेत्र की जनता को काफी समय से उपचुनाव का इंतजार था।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
