दिल्ली में मेयर पद के चुनाव एक बार फिर होने जा रहे हैं, जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज करते हुए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवेश वाही (Pravesh Wahi) पर भरोसा जताते हुए उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में प्रवेश वाही नेता सदन के पद पर भी कार्यरत हैं, जिससे उन्हें नगर निगम की कार्यप्रणाली का अच्छा अनुभव माना जा रहा है। दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर सभी दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बीजेपी इस बार जीत हासिल करने के लिए रणनीतिक तौर पर मैदान में उतर चुकी है।
मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। बीजेपी की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल AAP इस बार अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी। ऐसे में मुकाबला लगभग एकतरफा होता दिख रहा है।वहीं कांग्रेस या अन्य दलों के पास भी इतनी संख्या नहीं है कि वे बीजेपी को कड़ी चुनौती दे सकें। इस राजनीतिक समीकरण के चलते माना जा रहा है कि नया मेयर बीजेपी का ही होगा। शायद यही वजह है कि बीजेपी ने लंबे विचार-विमर्श के बाद प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो फिलहाल नेता सदन के पद पर हैं।
बीजेपी में नाम को लेकर लंबी चर्चा
मेयर चुनाव को लेकर आज (गुरुवार, 23 अप्रैल) अहम दिन है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के चलते दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार (22 अप्रैल) शाम तक BJP के वरिष्ठ नेताओं के बीच उम्मीदवार के नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद अंतिम निर्णय का अधिकार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया गया था। बीजेपी ने बाद में बाद प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार घोषित किया। मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए उनकी जीत की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।
राजा इकबाल को नहीं मिला दोबारा मौका, बीजेपी ने बदला चेहरा
नई दिल्ली: दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच BJP ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने मौजूदा मेयर राजा इकबाल को इस बार दोबारा मौका नहीं देने का निर्णय लिया, और अंततः ऐसा ही हुआ। बीजेपी ने नए चेहरे के तौर पर बाद प्रवेश वाही को मैदान में उतारा है। यह फैसला लंबे विचार-विमर्श के बाद लिया गया बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि राजा इकबाल की वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए उन्हें निगम में किसी महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।
BJP के पास 123 पार्षद
(MCD में कुल 250 निगम पार्षद हैं, जिनमें से BJP के पास 123 पार्षदों का बहुमत है। इसी वजह से पार्टी को मेयर पद आसानी से मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक समीकरणों के मुताबिक, मौजूदा स्थिति में बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वाही की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है, खासकर तब जब विपक्षी दलों की ओर से मुकाबला कमजोर दिख रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि असली चुनौती चुनाव के बाद शुरू होगी। दिल्ली और केंद्र दोनों में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद, बीते एक साल में एमसीडी को पर्याप्त फंड मिलने के बाद भी अब जनता की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

