देहरादून. उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) ने प्रदेश में सांगठनिक जिला प्रभारी (District in-charge) और सह-प्रभारियों (District co-in-charge) की नियुक्ति की है. उत्तराखंड भाजपा के सोशल मीडिया एक्स पर साझा जानकारी के मुताबिक सूची (List) में 19 जिला प्रभारी और 19 सह-प्रभारियों के नाम हैं. प्रदेश भाजपा ईकाई ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा निम्नानुसार की जाती है.’

जारी सूची के मुताबिक जिला प्रभारियों में नवीन ठाकुर, सम्पत सिंह रावत, सतीश लखेड़ा, अनिल गोयल, नेहा जोशी, राकेश गिरी, डॉ. स्वराज विद्वान, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, रमेश मैखुरी, निर्मल मेहरा, वीरेन्द्र वल्दिया, प्रदीप जनौटी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, गुंजन सुखीजा, विवेक सक्सेना, पुष्कर सिंह काला, खिलेन्द्र चौधरी का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें : ओलंपिक 2036 की तैयारी तेज, उत्तराखंड में प्रतिभाओं की पहचान से ट्रेनिंग तक बनेगा रोडमैप

वहीं विनोद रतूड़ी, महावीर पंवार, रघुवीर सिंह बिष्ट, सतेन्द्र राणा, पवन चौधरी, संजय गुप्ता, अमन त्यागी, दीपक धमीजा, रविन्द्र कटारिया, रविन्द्र राणा, संदीप गोयल, रवि रौतेला, राकेश जोशी, गौरव पाण्डेय, दीपिका बोहरा, हिमांशु बिष्ट, रणदीप पोखरिया, भारत भूषण चुघ और साकेत अग्रवाल को जिला सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.