राकेश कथूरिया, कैथल. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गुर्जर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को उनके समक्ष रखा। श्री अशोक गुर्जर ने सभी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
अशोक गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित कार्यसंस्कृति में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है, जिसके माध्यम से संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा के संकल्प को निरंतर साकार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश कार्यालय में नियमित जनसुनवाई एवं कार्यकर्ताओं से संवाद की यह परंपरा संगठन और समाज के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करने का माध्यम है.
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



