BJP की ओर से बुधवार को आरजी कर पीड़िता की मां को पानीहाटी से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि रत्ना देबनाथ का पानीहाटी से BJP के साथ चुनावी मैदान में उतरना सिर्फ एक उम्मीदवारी नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत दावा है कि पश्चिम बंगाल की बेटियों को अब चुप नहीं कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह एक संदेश है कि अब महिलाओं को दबाया नहीं जा सकेगा. एक मां का दुख अब पूरे राज्य के लिए इंसाफ की लड़ाई में बदल गया है.
BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां पानीहाटी से टिकट दिया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे बंगाल की बेटियों की बुलंद आवाज बताया है. यह चुनाव सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सही और गलत का फैसला है.
बंगाल चुनाव के लिए जारी अपनी तीसरी लिस्ट में BJP ने पानीहाटी से आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है. रत्ना को टिकट देने के इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा है कि रत्ना देबनाथ का पानीहाटी से बीजेपी उम्मीदवार बनना सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि बंगाल की बेटियों की बुलंद आवाज है. यह एक संदेश है कि अब महिलाओं को दबाया नहीं जा सकेगा. एक मां का दुख अब पूरे राज्य के लिए इंसाफ की लड़ाई में बदल गया है.
प्रधान ने आगे कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार जिस तरह महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है, उससे जनता का भरोसा टूट चुका है. सिस्टम की इसी लापरवाही ने अनगिनत महिलाओं की आवाज को अनसुना कर दिया. यह चुनाव सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सही और गलत का फैसला है. एक मां का साहस से ताकि बंगाल की हर बेटी को सुरक्षा, जवाबदेही और एक बेहतर भविष्य मिल सके.
बताते चले कि अगस्त 2024 में एक महिला डॉक्टर के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दरिंदगी हुई थी. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए थे. बता दें कि बंगाल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. रत्ना देबनाथ को पानीहाटी से उम्मीदवार बनाया गया है. बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी अब तक 174 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 144 और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी.
दूसरी तरफ, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने एक वीडियो जारी कर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि आरजी कर की पीड़िता की मां बीजेपी की प्रत्याशी बन गई हैं. इसका हम पूरा आदर करते हैं और सहानुभूति है, लेकिन उन्होंने खुद का सम्मान खो दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

