प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने परिवार के साथ प्रातःकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पंचामृत से अभिषेक करते हुए भगवान महादेव का पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज उठे।
READ MORE: महाकाल मंदिर की सुरक्षा CISF के हवाले करने की मांग: सांसद उमेशनाथ महाराज ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा, बोले- सिंहस्थ में आएंगे 15-16 करोड़ श्रद्धालु
पूजन-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान से प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी मांगा। सीएम का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक और व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने परिवार के साथ मिलकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
READ MORE: Chaitra Navratri 2026: यह शक्तिपीठ कुछ अलग है, नवरात्रि में सीधी हो जाती है ‘मां कंकाली’ की झुकी गर्दन, 111 साल से जल रही अखंड ज्योति
उज्जैन स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर का धार्मिक महत्व विशेष माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के इस पूजन कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

