भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बावजूद विशाल काफिला लेकर चलने और इसकी वजह से ट्रैफिक जाम पर करने वाले नेताओं पर भाजपा सख्त हो गई है। पार्टी ने अपील की धज्जियां उड़ाने वाले नेताओं को तलब किया है। जिसके बाद उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा गया है।

महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव, वीरेंद्र गोयल, पवन पाटीदार को बीजेपी ने तलब किया है। 17 मई को भोपाल में आकर उन्हें जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी कुर्सीभी जा सकती है। 

इन नेताओं ने अपील की उड़ाई थी धज्जियां

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने बड़ी वाहन रैली निकाली थी 

रेखा यादव ने छतरपुर में लक्जरी गाड़ियों का काफिला निकाला था

सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने सादगी दिखाते हुए ई रिक्शा का उपयोग किया था लेकिन ई रिक्शा के पीछे समर्थकों का गाड़ियों का काफिला चल रहा था 

इन पर हुई कार्रवाई

अनुशासनहीनता के चलते दर्जा प्राप्त सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है 

किसान मोर्चा के भिंड से जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया गया है 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m