भोपाल। सीधी जिले में हाल ही में एक शख्स ने महिला को बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो वायरल होते ही सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने उसे भाजपा का नेता बताते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं अब BJP ने उसे कांग्रेस का करीबी बताते हुए पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें: बाल पकड़कर घसीटा… लात से मारा: BJP नेता ने सरेराह जानवरों की तरह की महिला की पिटाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल

दरअसल, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है। जिसमें महिला की पिटाई करने वाला शख्स कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल के साथ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘थोड़ा-बहुत भ्रष्टाचार हर जगह होता है’, मंत्री करण सिंह के बयान से हड़कंप, कहा- भ्रष्ट इंसान को मिनिस्टर बना दो या तहसीलदार, वह…

आशीष अग्रवाल ने लिखा, ‘कांग्रेस = अफवाहों की फैक्ट्री। मप्र कांग्रेस = झूठ की मशीन। कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से महिला से मारपीट के आरोपी को भाजपा से जोड़कर सुनियोजित झूठ फैलाया जा रहा है। सच्चाई: आरोपी का भाजपा से कोई संबंध नहीं, वह कांग्रेस के मंचों पर सम्मानित होता रहा है और कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल का करीबी है। माफी मांगो या मानो झूठ ही कांग्रेस की राजनीति है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m