इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के नजदीक ग्राम केनूद के पास एक भीषण सड़क हादसे में माँ-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर खंडवा SP मनोज कुमार राय ने बताया की यह घटना हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर प्रेम में आक्रोषित होकर दिया गया अंजाम है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। इस घटना मे सनावद क़े भाजपा नेता लव कुश पर हत्या के आरोप लगे हैं।
दरअसल जो आरोपी भाजपा नेता लव कुश है उसका सारिका नाम की युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। युवती का विवाह दूसरी जगह कहीं फाइनल हो गया था। भाजपा नेता उसका विवाह नहीं होने देना चाहता था । मूंदी थाने में एक शिकायती आवेदन भी परिवार की तरफ से भाजपा नेता के खिलाफ दिया गया था। लेकिन गुरुवार को जब यह घटना घटी तब यह मामला प्रकाश में आया की यह जानबूझकर घटना को दिया गया अंजाम है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया और इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
बलेनो कार में सवार सौरभ अपनी माँ सुमन बाई, भाई-बहन और साले के साथ मुंदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी माँ सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार सारिका, रविंद्र राठौर और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

