मानसा. भाजपा की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आज बड़ा सड़क हादसा हो गया. झुनीर कस्बे में रैली के बाद मानसा लौट रहे भाजपा नेताओं की स्विफ्ट कार मानसा के गांव कोट धर्मू के पास एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये वहीं इस हादसे में एक की मौत की खबर ने सभी को सख्ते में ला दिया है.
खबर है कि टक्कर इतनी जोरदार थी, जिसके कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे के समय कार में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली समेत 6 लोग सवार थे. भाजपा के वरिष्ठ नेता एचएस फूलका के मुताबिक, हादसे में अरशदीप सिंह नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद काली की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए DMC लुधियाना रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों को बठिंडा के AIIMS अस्पताल भेजा गया है.हादसे के बाद भाजपा ने अपनी नशामुक्त पंजाब यात्रा को बीच में ही रोक दिया.
- 1 लाख में आया Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में दौड़ेगा 161 किमी
- पंजाब में जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती, शिक्षा विभाग को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश; आवेदन के लिए
- CEC दोनों आयुक्तों के फैसले को खारिज करते हुए निर्णायक फैसला दे सकते है? भारत का संविधान के अनुसार जाने पूरी बात
- एक लाख का कर्ज न चुका पाने पर महिला से दुष्कर्म, बोन मैरो टेस्ट से खुला राज
- UP में ‘जानलेवा’ सरकार! BJP सरकार के दावे खोखले, इलाज के अभाव में मजदूर ने घर पर तोड़ा दम, कागजों में कब तक विकास दौड़ेगा योगी जी?



