अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना की नई CCTV फुटेज लगातार सामने आ रही है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
BJP नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
राज्यपाल से मिलने वाले BJP प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, फतेह सिंह बाजवा, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, केवल ढिल्लों समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
हाल ही में इस घटना के विरोध में BJP की जिला इकाइयों ने पूरे पंजाब में प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस मामले की गहन जांच कराई जाए और न केवल गिरफ्तार आरोपियों, बल्कि इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

सुनील जाखड़ ने CM भगवंत मान को घेरा
BJP नेता सुनील जाखड़ ने भी इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमृतसर में इतनी गंभीर घटना हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री दिल्ली में व्यस्त हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल दलित समाज के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे समाज के हितों के संरक्षक थे। संविधान के निर्माता के प्रति ऐसी अनादरपूर्ण घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
CCTV फुटेज से नया खुलासा
इस बीच, घटना में शामिल आरोपी की नई CCTV फुटेज सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी एक बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था और उसने संविधान की प्रति जलाने की कोशिश की।
इसके अलावा, वह अपनी पीठ पर बैग में एक हथौड़ा लेकर आया था, जिससे उसने अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। CCTV फुटेज में आरोपी को बैग से हथौड़ा निकालते हुए साफ देखा जा सकता है।
- विजिलेंस रेड के बाद दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित, आय से अधिक संपत्ति का मामला
- Coal India Q2 Results: मुनाफा 57% बढ़ा, लेकिन इस वजह से आई तिमाही कमाई में गिरावट; निवेशकों को मिलेंगे 10.25 रुपए
- Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 95.19 पर पहुंचा, जानिए कैसे डाउन हुआ डॉलर ?
- धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर संत समाज में खींचतान: करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहने पर साध्वी हर्षा रिछारिया ने उठाए सवाल; बोलीं- व्यासपीठ पर संयम जरूरी
- Gold Silver Rate Today: दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, दिल्ली-इंदौर से रायपुर तक जानें 24K, 22K और 18K के भाव
