शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने पंजाब भाजपा मुख्यालय से “जन आक्रोश मार्च” की शुरुआत की। इस मार्च में शामिल महिला नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रही थीं। उनका विरोध आम आदमी पार्टी द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल का समर्थन न किए जाने के फैसले को लेकर था।
हालांकि, मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पुलिस से आगे बढ़ने की अनुमति देने की मांग की, लेकिन पुलिस ने साफ तौर पर इनकार कर दिया।
- जर्जर स्कूल की छत से गिरता था प्लास्टर, बारिश में टपकता था पानी… सरकार से मदद नहीं मिली तो ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा, घर-घर से पैसे जुटाकर करवाई भवन की मरम्मत
- कैथल में 64 NDPS मामलों की केस प्रॉपर्टी की जांच, जानिए अब बरामद नशे का क्या होगा
- Jharkhand Police Promotion: दारोगाओं की प्रोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार की रोक हटाने की मांग खारिज, 14 सितंबर को अगली सुनवाई
- सत्तरकटैया में डिजिटल क्रांति, सवेरा जीविका दीदी अधिकार केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ
- UP में जर्मनी का निवेश बढ़ाने की तैयारी, डिप्टी CM केशव मौर्य से जर्मन प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात



