निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में भाजपा नेता की गुंडागर्दी सामने आई है। मंडल उपाध्यक्ष भारत कुशवाहा पर ढाबे में तोड़फोड़ करने और शिक्षक से मारपीट के आरोप लगे हैं। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के साथ पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली जिसके बाद कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना 25 मार्च को घंसौर के केदारपुर गांव में हुई है।

यह भी पढ़ें: बेवफाई पड़ी भारी: कानूनी फंदे के खौफ ने प्रेमी को बनाया दूल्हा, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में रचाई शादी 

बताया जा रहा है कि ढाबे में जबरन शराब पीने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने ढाबे में जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ कर दी। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत कुशवाहा ने साथियों के साथ गुंडागर्दी शुरू कर की। इस दौरान ढाबा संचालक के पिता टीका राम मिश्रा (रिटायर्ड शिक्षक) के साथ भी मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें: 850% मुनाफे के लालच में फंसा युवक: एप से निवेश के नाम पर ठगों ने उड़ाए 36 लाख से ज्यादा की रकम, पे-वॉलेट में दिखाई प्रॉफिट की फर्जी राशि 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, सबूत सामने आने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ पीड़ित पक्ष पर भी मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m