Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। सदन के तीसरे दिन आज गुरुवार को सभी सदस्यों ने अपने अपने इलाके की समस्याओं को सदन के पटल पर रखा और सरकार से अपने क्षेत्र के विकास के लिए विशेष मांग की। इस बीच दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंची बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने भी सदन में अपनी बात को रखा।

महिलाओं को लेकर मैथिली की बड़ी मांग

महिलाओं को लेकर मैथिली ठाकुर में सदन में बिहार सरकार से बड़ी मांग की। मैथिली ठाकुर ने कहा कि, दरभंगा जिला अंतर्गत अलीनगर में विधानसभा में महिलाओं को सुरक्षित और सहज यात्रा को प्राथमिकता देते हुए दरभंगा से अलीनगर, तारडीह एवं घनश्यामपुर प्रखंड तक महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस पिंक बस सेवा शुरु की जाए। मैथिली ठाकुर ने सरकार से महिलाओं के लिए यह खास अपील की है।

चिराग के दो विधायक आपस में भिड़े

सत्र के दौरान सदन में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) के दो विधायकों के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल चेनारी से विधायक मुरारी गौतम अपने क्षेत्र में दूषित जल की समस्या को गिना रहे थे, जिसका जवाब देते हुए उनकी ही पार्टी के मुहुआ से विधायक और मंत्री संजय सिंह ने कहा कि-वहां वाहन के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।

इस पर मुरारी गौतम ने जवाब देते हुए कहा कि, उनके पास उस इलाके की तस्वीरें हैं। तस्वीर में पानी गिरते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान स्पीकर ने मुरारी गौतम को टोका, जिससे विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसपर विपक्ष के नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि -यह नहीं चलेगा।

ये भी पढ़ें- ‘मंत्री और उनके आदमी शामिल’, पटना नीट छात्रा मौत मामले पर पूर्व CM राबड़ी देवी का बड़ा बयान, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप