शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने थार गाड़ी से कई लोगों को टक्कर मार दी। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने इसे सत्ता का अहंकार बताते सवाल उठाए है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा- ‘पापा विधायक हैं हमारे ! मध्यप्रदेश के पिछोर विधानसभा, शिवपुरी से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के सुपुत्र ने अपनी गाड़ी से कई लोगों को कुचला, जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सत्ता के मद में चूर विधायक पुत्र का कानून को ताक पर रखने का रवैया बेहद शर्मनाक है।’
कानून का कोई डर नहीं- सिंघार
सिंघार ने आगे कहा कि ‘सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के बाद आरोपी का बेखौफ होकर सामान्य दिनचर्या में लौट जाना यह दर्शाता है कि उसे कानून का कोई डर नहीं है। क्या सत्ता का संरक्षण ही अब कानून से ऊपर होने का प्रमाण बन गया है? यह पहली बार नहीं है पूर्व में भी ऐसे मामलों में नाम सामने आ चुका है। आखिर कब तक रसूख के दम पर आम जनता की जान से खिलवाड़ होता रहेगा ?’
ये भी पढ़ें: विधायक पुत्र की बिना नंबर प्लेट ‘थार’ ने 3 को मारी टक्कर: प्रीतम लोधी के बेटे पर केस दर्ज, MLA बोले- ‘जनता सर्वोपरि’
शिवपुरी में बीजेपी विधायक के बेटे ने लोगों को मारी टक्कर
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने बिना नंबर प्लेट वाली ब्लैक कलर की थार से तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थार गाड़ी पर “विधायक” लिखी पट्टिका लगी हुई थी।
बेटे पर केस दर्ज, पिता बोले- जनता सर्वोपरि
करेरा थाना पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में विधायक प्रीतम लोधी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि हैं। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

