बठिंडा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत आज बठिंडा की एक अदालत में पेश होंगी। यह मामला 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा कीं 87 वर्षीय किसान महिला महिंदर कौर पर की गई उनकी विवादास्पद टिप्पणी से संबंधित है। कंगना ने सोशल मीडिया (Social Media) पर महिंदर कौर की तुलना शाहीन बाग आंदोलन की दादी बिलकिस बानो से करते हुए टिप्पणी की थी कि वह “100-100 रुपये में प्रदर्शन के लिए उपलब्ध है।” इस टिप्पणी से आहत होकर महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
अदालत ने दी व्यक्तिगत पेशी का आदेश
बठिंडा की अदालत ने कंगना को कई बार समन जारी किए, लेकिन वह पेश नहीं हुई। उनके वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अब कोर्ट ने कंगना को 27 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। वह आज दोपहर 2 बजे के बाद अदालत में हाजिर होंगी।

सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
कंगना ने इस मामले को रद्द करने के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं, लेकिन दोनों ही अदालतों ने उन्हें कोई राहत नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कंगना ने न केवल विवादास्पद ट्वीट को रीट्वीट किया, बल्कि बुजुर्ग महिला के बारे में एक अलग टिप्पणी भी जोड़ी, जिसके कारण यह मामला निचली अदालत में चल रहा है। अब कंगना को आज अदालत में अपना पक्ष रखना होगा।
क्या है पूरा मामला ?
2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने ट्विटर (अब X) पर महिंदर कौर की एक तस्वीर साझा की थी और उनकी तुलना शाहीन बाग की दादी से करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कंगना ने लिखा था कि ऐसी महिलाएं 100 रुपये में प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हैं। इस टिप्पणी से महिंदर कौर के सम्मान को ठेस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने बठिंडा की अदालत में कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।
- 6 दिन पहले हुआ ऑपरेशन, फिर बिगड़ी तबीयत; बठिंडा पहुंचते ही मौत, सिरसा में अस्पताल पर हंगामा
- 63 साल से नहीं हुआ फैसला! पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन जमीन का मुकदमा अब भी फाइल में जिंदा
- ‘गांधी के नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं अधिकारी’, नितिन गडकरी ने RTO में भ्रष्टाचार पर कसा तंज, MP में शुरू हुई सियासत
- Haryana Top News : हरियाणा में 13 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मतदाता सूची के लिए आज से दो दिन विशेष अभियान, झज्जर की सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर

