लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम (BJP National Executive) की घोषणा कर दी है. जारी सूची (List) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव और मोर्चा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर दी गई है. इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से 4 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा टीम में महेंद्र पांडेय (Mahendra Pandey), अनिल बलौनी (Anil Baluni) और आलोक भट्ट (Alok Bhatt) का भी नाम शामिल है.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान : 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी महासचिव बनाई गईं