Nitin Nabin Holi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज 3 मार्च मंगलवार को अपने गृहनगर पटना आ रहे हैं। होली के मौके पर वह दो दिनों तक पटना में ही रहेंगे। इस बार की होली उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी होली है।

महानगर भाजपा की ओर से दीघा विधानसभा के चटखारा ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में नितिन नबीन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

बीजेपी के इस होली मिलन समारोह में चार विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और बड़े तादाद में वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा पटना महानगर इकाई ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां में है।

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यहां पारंपरिक अबीर-गुलाल के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और समन्वय पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती और आपसी तालमेल को और पुख्ता दिखाने की कोशिश होगी।

कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम र्चचा हो सकती है। इस दौरान पार्टी से उम्मीदवारी को लेकर चर्चा के साथ ही सभी नेता भी अपनी राय रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जदयू से राज्यसभा जा सकते हैं निशांत कुमार, अशोक चौधरी बोले- यह होली पर पार्टी को बड़ा तोहफा, कल कर सकते हैं नामांकन