कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र जारी है। आज मंगलवार (10 फरवरी) को सदन में छठे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी विधानसभा पहुंचे हैं। इस मौके पर बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य बीजेपी विधायकों ने उनका स्वागत किया।
विपक्ष ने किया सदन का बहिष्कार
बता दें कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के अलावा नितिन नबीन पटना के बांकीपुर से विधायक भी हैं। विधानसभा में आज सत्र के छठे दिन सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर विस्तार से विचार-विमर्श होना है।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, नीट छात्रा मौत मामला और पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज भी सदन में भारी हंगामा होने की उम्मीद है। विपक्ष के सदस्य सदन में इन मुद्दों पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष ने इन मुद्दों को लेकर आज सदन का बहिष्कार कर हाउस के बाहर निकल आए हैं और सदन के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
दो दिवसरी पटना दौरे पर हैं नितिन नबीन
गौरतलब है कि नितिन नबीन कल सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे है। उनके पटना दौरे का आज आखिरी दिन है। सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बाद वह आज दोपहर में मंदिरी नाले का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ में नगर विकास मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई आज, कल इस वजह से अचानक टालनी पड़ी थी सुनवाई
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


