राकेश कथूरिया, कैथल. आज कैथल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बीएलए-2 , बूथ अध्यक्ष और शक्ति प्रमुख बैठक में शामिल हुए असंध के विधायक योगेंद्र राणा जी ने संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने का किया आह्वान । योगेन्द्र राणा ने कैथल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष और शक्ति प्रमुख बैठक में सहभागिता कर संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सफलता का आधार है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरे समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करें तथा केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और टीम भावना के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि संगठन की ज़िम्मेदारी को हमे ईमानदारी और निष्ठा से निभाना है । पार्टी जो भी हमे कार्य देती है हमे उसे पूरी निष्ठा से करना है । हम सबने मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का काम करना है । भाजपा मजबूती के साथ बूथ जीतकर ही सरकार बनाने का काम करती है । ज्योति सैनी ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का काम करना है ।
कार्यक्रम सयोंजक पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन ही सबसे बड़ी ताक़त होती है । आज भारतीय जनता पार्टी का संगठन सबसे बड़ा संगठन है । इसी संगठन की अगुवाई में ही पार्टी आज लगभग पूरे देश में सरकार बना कर लोगों की सेवा कर रही है । लीला राम ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं । लीला राम ने कहा कि हमे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का काम करना है । हमे पार्टी के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम करना है । एकजुटता ही हमारी ताक़त है । लीला राम ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत काम कर रही है । समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है ।
- योगी जी का विकास ‘बदहाल’! थाली की जगह हाथों में रोटी लेकर खाते दिखे बच्चे, VIDEO ने सरकार और सिस्टम की खोली पोल
- मुगलसराय में 5 साल के बच्चे के अपहरण की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने ढाई घंटे में सकुशल छुड़ाया
- इंदौर में ‘कुर्ता फाड़’ सियासत: PCC चीफ जीतू पटवारी के घर चले लात-घूंसे! कुर्सी लेकर झपटे नेता, गुटबाजी के अखाड़े में तब्दील हुई कांग्रेस
- Rajasthan Congress में बढ़ी तकरार? डोटासरा के बयान के बाद संदीप चौधरी का तंज
- हरियाणा बीजेपी में बड़ा फेरबदल, राव से पंगा लेने वाले नेता का अचानक बढ़ा कद


