चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की स्वीकृति से भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की. इस घोषणा के बाद से सभी को अपने कार्य और जिम्मेदारी की जानकारी हो गई है. इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों के लिए पार्टी को मजबूत बनाना है.
जिलेवार नियुक्ति की बात करे तो सभी जगह के अलग अलग प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. इसमें के उपाध्यक्ष के रूप में सुरजीत कुमार ज्यानी (फाजिल्का), राकेश राठौर (जालंधर), सुभाष शर्मा (एसएएस नगर), सरदार मनजीत सिंह राय (फिरोजपुर), अश्वनी सेखड़ी (बटाला), सुशील रिंकू (जालंधर), गेजा राम वाल्मीकि (फतेहगढ़ साहिब), सरदार तेजिंदर सिंह बिट्टू (जालंधर), जैस्मिन संधावालिया (कपूरथला), जतिंदर मित्तल (लुधियाना), सरदार रवि करण सिंह काहलों (गुरदासपुर) तथा सरदार रणजीत सिंह गिल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है. वहीं प्रदेश महामंत्री के रूप में अनिल सरीन (लुधियाना), राजेश बाघा (जालंधर), परमिंदर सिंह बराड़ (मोहाली), रजनीश धीमान (लुधियाना) तथा जीवन गर्ग (संगरूर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इन्हें बनाया गया है प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्री के रूप में सरदार मनजीत सिंह मन्ना (अमृतसर), मंगत राय बंसल (मानसा), राकेश शर्मा (पठानकोट), सूरज भारद्वाज (अमृतसर), वंदना सांगवाल (फाजिल्का), मीनू सेठी (होशियारपुर), रंजन कमरा (फाजिल्का), सरदार चरणजीत सिंह बराड़ (फाजिल्का), कमलप्रीत कौर चौधरी (जालंधर), मीना तरनैच (पठानकोट), सरदार अमरजीत सिंह अमरी (लुधियाना) तथा एकता नागपाल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है. इसी तरह अन्य पदों की भी नियुक्ति की गई है.
- यदि आप भी अपने जीवन में चाहते हैं तरक्की और समृद्धि, तो मंदिर में इन 7 वस्तुओं का दान
- हिजाब पर रोक से भड़के मौलाना रशीदी, बोले- स्कूल ड्रेस कैसे थोप सकता है? हाई ने सुनाया था फैसला
- IOCL Executive Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 470 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया समेत सभी जरुरी अपडेट्स
- CM योगी और BJP पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी: शिकायत दर्ज होते ही पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
- DJB टेंडर केस में सत्येंद्र जैन को फिलहाल राहत नहीं, बेल पर फैसला 3 सितंबर तक टला


