बरनाला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आने वाले विधानसभा चुनाव को एक्टिव होते नजर आए हैं. उन्होंने अपने गृह जिले बरनाला पहुंचने पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के हजारों नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने संदेश दिया.ढिल्लों ने कहा कि अब रात दिन मेहनत कर आने वाले समय सभी सीटों में भाजपा का परचम लहराना है.
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सबसे पहले नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ‘नीटा’ को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दिन-रात मेहनत करेंगे, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में बरनाला जिले की तीनों विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाली जा सकें. बरनाला के लोगों के साथ अपने भावनात्मक संबंध का उल्लेख करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि बरनाला उनका अपना शहर है और यहां के लोग उनका परिवार हैं, जिन्होंने उन्हें दो बार विधायक बनाया. उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें पंजाब की जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह वास्तव में बरनाला की जनता के सिर पर सजाया गया ताज है. इस ताज का सम्मान हम 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर बनाए रखेंगे.
बरनाला का बदला है स्वरूप
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि बरनाला के बदलते रूप के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि इस शहर को एक छोटे तहसील मुख्यालय से जिला बनाने, डीसी कॉम्प्लेक्स, ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, सीवरेज प्लांट और सड़कों का जाल बिछाकर हमने बरनाला का स्वरूप बदल दिया था. आज भी शहर की सड़कों के लिए केंद्र की मोदी सरकार धनराशि भेज रही है.

आम आदमी पार्टी कर रही खाना पूर्ति
उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘झाड़ू वाले’ काम कम कर रहे हैं और हमारे बनाए प्रोजेक्टों पर शिलान्यास कर केवल झूठी वाहवाही लूट रहे हैं. अब तक जितने कार्य हुए हैं केंद्र के कारण हुए हैं. उन्होंने सवाल किया कि धनौला में नए कॉलेज का दावा करने वाले यह बताएं कि पहले घोषित 16 मेडिकल कॉलेज कहां हैं? ठीकरीवाला के नर्सिंग कॉलेज की घोषणा को चार वर्ष बीत चुके हैं. मस्तुआना साहिब में रखे गए शिलान्यास पत्थर के आसपास अब धान की फसल लग चुकी है और वहां की जमीन भी गुरुद्वारा कमेटी ने वापस ले ली है.
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी


