चंडीगढ़. पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई है. इस दौरान कथित अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की गई है. भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने भारत निर्वाचन आयोग और पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है, साथ ही इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.
ढिल्लों ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी एसआईआर प्रक्रिया से असंबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं, मतदाताओं से अनधिकृत दस्तावेज़ मांग रहे हैं. इतना ही नहीं पत्र में यह भी लिखा है कि लोगो इस विषय में अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं. उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है.


साथ ही निर्वाचन आयोग से यह भी आग्रह किया कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाता-अनुकूल तरीके से संपन्न हो.
- बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल बूंदी मोदक, इस ट्रिक से फूली-फूली बनेगी बूंदी
- मोतिहारी के हरदिया पुल का एप्रोच पथ फिर विवादों में, मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल
- आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अकेले मान्य नहीं, जरूरी रस्मों का सबूत जरूरी: इलाहाबाद HC
- Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 से 25 सितंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 24 को 5 जिलों में Orange Alert
- UK ने हूती हमलों के बीच सऊदी अरब की मदद करने का किया ऐलान, एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग कर मदद करेगा



