चंडीगढ़. भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पंजाब भाजपा के प्रभारी की नियुक्ती की गई है. भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब प्रभारी बनाया गया है. इस संबंध में पत्र जारी किया गया है. इन नियुक्तियों से यह समझ आने लगा है कि यह एक बड़ा फैसला है विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने का.
वहीं बड़ा बदलाव करते हुए तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी और विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि कल भी भाजपा द्वारा 65 पदाधिकारियों की घोषणा की थी.
इसके अलावा पार्टी लगातार लोगों को पार्टी प्रवेश करवा रही है इससे यह समझ आता है कि पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा नई रणनीति के साथ काम कर रहा है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

