जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हालिया बयानों को लेकर सियासी विवाद और गहरा गया है. जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि उनके एक NC विधायक को तोड़ने के लिए 20-30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य के दर्जे का लालच दिया गया. इस पर भड़की BJP ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया. भारतीय जनता पार्टी ने अब सीएम उमर को 100 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है.

उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी उनकी सरकार गिराने की साजिश रच रही है. वहीं, BJP ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

BJP ने उमर अब्दुल्ला के लगाए गए NC विधायक को तोड़ने के आरोप को पूरी तरह निराधार और मानहानिकारक करार दिया. BJP प्रदेश अध्यक्ष ने यहां तक कहा कि NC के विधायकों से संपर्क करने की कोई जरूरत ही नहीं रह गई है. जब उनकी पार्टी के कुछ विधायक ही उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक में शामिल नहीं हुए, तो यब साबित करता है कि पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है.

जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर भारी निराशा जताई. उन्होंने आगे कहा कि CM सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजते हुए BJP पार्टी ने साफ शब्दों में मांग की है कि मुख्यमंत्री या तो अपने आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत पेश करें या फिर सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें.

जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष सत शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री से उन विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की भी मांग की, जिनके बारे में यह दावा किया गया कि उन्हें 20 से 30 करोड़ रुपये का लालच दिया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m