हिसार। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता आज पहली बार हिसार दौरे पर पहुंचेंगी। उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला इकाई ने उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता सुबह 11 बजे हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। स्वागत समारोह की सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं।

राजेन्द्र सपड़ा ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा।
- MP सरकार की बड़ी कार्रवाई: पैराक्वेट डाइक्लोराइड के उपयोग पर लगाया बैन, मानव और पशुओं के लिए है खतरनाक
- Bank Holidays: 15 से 31 अक्टूबर के बीच 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, देखें पूरी लिस्ट
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR
