शिखिल ब्यौहार, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज से पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में ‘बूथ गौरव दिवस’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आज से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलने वाले इस देशव्यापी आयोजन के तहत प्रदेश भर में कई भव्य और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।

डॉ. श्यामा प्रसाद की जयंती पर भव्य आयोजन

यह विशेष अभियान धारा 370 को हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले और ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्मरण पक्ष’ के रूप में बेहद भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

छात्र सम्मेलन और महा-वृक्षारोपण

अभियान को व्यापक बनाने के लिए पार्टी के विभिन्न मोर्चों को सक्रिय किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और ‘बाहरी परिसर’ में छात्र सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को पार्टी की नीतियों से जोड़ा जा सके। शहरों में प्रमुख स्थलों का नामकरण, महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण और महा-वृक्षारोपण अभियान जैसी रचनात्मक गतिविधियां चलाई जाएंगी।

त्रि-स्तरीय टोलियों का गठन

‘बूथ गौरव दिवस’ और इससे जुड़े कार्यक्रमों को धरातल पर पूरी मुस्तैदी से उतारने के लिए बीजेपी ने एक मजबूत सांगठनिक ढांचा तैयार किया है। इसके तहत त्रि-स्तरीय टोलियों का गठन किया जा रहा है:

बैठकें आज से शुरू

अभियान की कमान संभालने और इसकी सुचारू मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठकें और जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। आज से शुरू हो रहा यह अभियान आगामी 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पूरी ऊर्जा के साथ चलाया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m