भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के छह क्षेत्रों के संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी सूची में अवध, पश्चिम, बृज, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं.

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजकों और सह संयोजकों के नाम घोषित कर दिए हैं. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी सूची में छह क्षेत्रों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अवध और पश्चिम क्षेत्र

अवध क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक प्रशांत तिवारी को बनाया गया है. रत्नेश अवस्थी, अविनाश गिरी, महेंद्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है. आईटी विभाग में ज्योतिर्मय बरतारिया संयोजक होंगे, जबकि मनीष मिश्रा और अभय सिंह सह संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे.

पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग के संयोजक शिवांश श्रीवास्तव बनाए गए हैं. डॉ. हर्षवर्धन सिंह, दीपांशु सिंह, मयंक बालिया, नितेश यादव और दिव्यांश भटनागर को सह संयोजक नियुक्त किया गया है. आईटी विभाग की जिम्मेदारी अंबर स्वामी को संयोजक के रूप में दी गई है, जबकि प्रवीण पाठक और भूदेव सह संयोजक होंगे.

बृज और कानपुर क्षेत्र

बृज क्षेत्र में जितेंद्र सविता सोशल मीडिया विभाग के संयोजक होंगे. राघव अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, नितेश गुप्ता और ऋतु गौतम को सह संयोजक बनाया गया है. आईटी विभाग में कृष्णवीर सिंह संयोजक और मनीष कटारा सह संयोजक होंगे.

कानपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक हर्ष द्विवेदी को बनाया गया है. सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता सह संयोजक होंगे. आईटी विभाग में सुरेंद्र विश्वकर्मा संयोजक और अभिषेक पांडेय सह संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे.

काशी और गोरखपुर क्षेत्र

काशी क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग के संयोजक अतुल पांडेय नियुक्त किए गए हैं. पुंडरीक मिश्रा, निमिष खत्री और अभिषेक केसरवानी को सह संयोजक बनाया गया है. आईटी विभाग में विजय गुप्ता संयोजक होंगे, जबकि कार्तिक गुप्ता और सचिन कुमार सह संयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगे.

गोरखपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक सूरज निगम को बनाया गया है. शुभम दीक्षित, नितेश कुमार मिश्रा और हिमांशु चंद कौशिक सह संयोजक होंगे. आईटी विभाग में समीर श्रीवास्तव संयोजक और अश्वनी मिश्रा सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं.

भाजपा की ओर से जारी सूची में प्रदेश के इन छह क्षेत्रों के सोशल मीडिया और आईटी विभाग के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं.