अजय सैनी, भिवानी। हालिया विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का असर अब कानूनी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। भिवानी के कोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिएशन और भाजपा लीगल सेल की ओर से विजय उत्सव का आयोजन किया गया, जहां अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता संदीप तंवर और भाजपा लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश वर्मा ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के भरोसे को दर्शाता है।
अधिवक्ता दिनेश वर्मा ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को जनता द्वारा नकारने का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया है। असम में पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाए रखी, जबकि पश्चिम बंगाल में सीटों और वोट प्रतिशत दोनों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं पुडुचेरी में भाजपा ने गठबंधन के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की।

वर्मा ने कहा कि खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के मुद्दे पर जनता का झुकाव भाजपा की ओर देखने को मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा लीगल सेल आगे भी सरकार की नीतियों को कानूनी मजबूती देने और आम लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए काम करता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

