West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती दो घंटे के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। बीजेपी 161 सीटों पर आगे है। जबकि 294 वाले बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 चाहिए। वहीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 18 और टीएमसी 4 सीट पर आगे चल रही है। पीएम मोदी (PM Modi)ने जहां झालमुड़ी (Jhalmuri) खाई वहां भाजपा चारों सीटों पर आगे चल रही है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी पीछे चल रहीं हैं। इस सीट से ममता के धुर विरोधी बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। साथ ही नंदीग्राम से भी सुवेंदु बनर्जी को बढ़त है। इस सीट पर अधिकारी 3 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है।
भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता से आगे होने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर रहेगी। मेरी 3 गुना से लीड चल रही है।
जानिए कौन उम्मीदवार आगे, कौन पीछे
- भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे
- भवानीपुर सीट सुवेंदु अधिकारी आगे
- नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
- खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
- बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
- नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
- भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
- हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे
- बारासात में BJP के उम्मीदवार शंकर चटर्जी आगे हैं।
- मध्यमग्राम में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रथिन घोष आगे चल रहे हैं।
- आमडांगा में BJP के उम्मीदवार अरिंदम मजूमदार आगे चल रहे हैं
- अशोकनगर में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण गोस्वामी आगे चल रहे हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती होगी। यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। बंगाल में बहुमत का आंकड़ा- 148 है। यहां ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वहीं बीजेपी इस बार सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। इस बार के चुनाव में करीब 92 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा फोकस भवानीपुर सीट पर है क्योंकि यहां से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

