अमृतसर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी पर तीखे राजनीतिक हमले किए।
धालीवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी, जो अब ‘भाजपा का कांग्रेसी विंग’ हैं, का चेहरा एक-एक करके बेनकाब हो रहा है। ‘आप’ नेता ने कहा कि भाजपा के इसी कांग्रेसी विंग के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने गंग नहर के 100 साल पूरे होने पर जश्न मनाने का कार्यक्रम बनाया था, जहां भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी बढ़ चढ़कर पहुंच रहे थे।
धालीवाल ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि गंग नहर का इतिहास जग-जाहिर है। यह नहर उस समय के बीकानेर के राजा गंगा सिंह को देश की पीठ में छुरा मारने और अंग्रेजों की चापलूसी करने के बदले ईनाम के तौर पर दी गई थी। अंग्रेजों ने फिरोजपुर के पास सतलुज दरिया में से यह नहर निकालकर राजस्थान को तोहफे में दी थी, जो पंजाब के हकों पर सरेआम डाका था।

धालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह कांग्रेसी विंग कई दशकों से पंजाब और पंजाबियों के हकों पर डाका मारने का काम करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर को, जब 1925 में शुरू हुई इस नहर को 100 साल पूरे हुए हैं, तो इस लूट का जश्न मनाकर इन्होंने पंजाबियों के पुराने जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़कने का घिनौना काम किया है।
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का बड़ा एक्शन: दो आदतन अपराधियों को किया जिलाबदर, 6 जिलों की सीमाओं से निष्कासित
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, लखनऊ में निकाला विरोध मार्च
- ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान लगातार हादसों पर उठे सवाल, 18 महीने में 44 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत का कांग्रेस ने लगाया आरोप, कलेक्टर को सौंपा पत्र
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
- आस्था और आधुनिक विज्ञान का ऐतिहासिक एवं मनोहारी संगम: सवारी में महाकाल का गुणगान करते दिखे रोबोट, रामघाट पर भजन की धुन पर किया डांस


