चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अलग अलग पार्टी के लोग और समाजसेवी सामने आ कर मदद कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने राहत कार्यों को तेज़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने विभिन्न जिलों के लिए प्रदेश स्तरीय नेताओं को जिला इंचार्ज नियुक्त किया है, जो प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों की निगरानी करेंगे।
जानिए कहां किसे मिली जिम्मेदारी पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार कपूरथला जिले की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को सौंपी गई है। तरणतारन के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, फाज़िलका में सुरजीत कुमार जियानी, ठानकोट में दिनेश बब्बू, फिरोजपुर में राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अमृतसर ग्रामीण के लिए मनजीत सिंह माना, और गुरदासपुर की जिम्मेदारी रवि करण सिंह काहलोन को दी गई है।

ये सभी नेता न केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, बल्कि लोगों की जरूरतों के बारे में पार्टी उच्च कमान को भी जानकारी देंगे, ताकि राहत सामग्री की पहुंच जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके। पार्टी नेताओं ने पहले भी पिछले कुछ दिनों से प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

