इमरान खान, खंडवा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया विवादित बयान के बाद देश का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट अब साफ नजर आने लगी है।

भारत का स्वाभिमान बढ़ाते

राहुल गांधी के बयान पर सीधे हमला बोलते हुए सांसद पाटिल ने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा देश के लोगों और जनता के साथ गद्दारी की है। यही वजह है कि गद्दार को चारों तरफ सब गद्दार ही दिखाई देते हैं।” पीएम मोदी के विदेशी दौरों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मर्जी से विदेश नहीं जाते, बल्कि वैश्विक नेता और देश उन्हें खुद सम्मानपूर्वक आमंत्रित करते हैं। वे जहां भी जाते हैं, भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाते हैं।

कांग्रेस के पीएम कटोरा लेकर जाते थे

बीजेपी सांसद ने इतिहास का हवाला देते हुए तीखा तंज कसा और कहा, “कांग्रेस के जो प्रधानमंत्री हुआ करते थे, वे जब भी विदेश दौरों पर जाते थे तो हाथ में कटोरा लेकर जाते थे कि कुछ न कुछ मिल जाए। लेकिन आज देश की स्थिति बदल चुकी है।” पाटिल ने आगे कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी विदेश जाते हैं, तो कुछ न कुछ देकर आते हैं और देश हित में जो भी नई और बेहतर चीजें होती हैं, उन्हें भारत लेकर आते हैं।

ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद खंडवा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m