Dharm Desk – पूजा पाठ में अक्षत यानी चावल को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है. हर मांगलिक कार्य में इसका विशेष महत्व होता हैं. इसके लिए आमतौर पर सफेद अक्षत का उपयोग किया जाता है. जिसे हल्दी या केसर से रंगकर चढ़ाया जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में काले चावल के भी कुछ खास उपाय बताए गए हैं. जो जीवन की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर माने जाते है. मान्यता है कि इन उपायों को सही विधि से करने पर सुख-समृद्धि, सफलता और शांति की प्राप्ति होती है.

शनि कृपा पाने का उपाय
यदि कार्यक्षेत्र में लगातार बाधाएं आ रही और सफलता नहीं मिल रही है तो शनिवार के दिन काले चावल का यह उपाय करें. सरसों के तेल में काले चावल मिलाकर शनि देव की आरती करें और ओम शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करे. इससे शनि की कृपा प्राप्त होती है और करियर में उन्नति के रास्ते खुलते हैं.
रुके हुए काम पूरे करने का उपाय
कोई काम अटक रहा है या आखिरी समय में रुक जाता है. घर के पूजा स्थान में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाएं. काले चावल को साफ कपड़े में बांधकर तस्वीर के पीछे रख दें. माना जाता है कि इससे अटके हुए कार्य शीघ्र पूरे होने लगते है.
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय
घर या जीवन में नकारात्मकता महसूस हो रही हो, तो शनिवार के दिन काले चावल को पीसकर उसका लड्डू बनाएं और जरूरतमंद बच्चों में बांट दे. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक वातावरण बनाता है.
दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति के लिए
पति-पत्नी के बीच तनाव बना रहता है, तो जल में काले चावल मिलाकर उसे पीपल के पेड़ पर अर्पित करें. यह उपाय रिश्तों में मधुरता और आपसी समझ बढ़ाने में सहायक बनता है.
परिवार में शांति बनाए रखने का उपाय
परिवार में कलह या अशांति हो तो सोमवार के दिन काले चावल को कच्चे दूध में मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करे. इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है.
नौकरी और तरक्की के लिए खास उपाय
नौकरी में प्रमोशन या नई सफलता के लिए पूजा स्थान पर उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर रखें और उसके पीछे काले चावल की छोटी पुड़िया छुपाकर रखें. यह उपाय करियर में तेजी से प्रगति दिलाने वाला माना गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

