Dharm Desk – जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब हर कोशिश के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती। काम की शुरुआत तो अच्छी होती है लेकिन अंत तक पहुंचते-पहुंचते सब कुछ बिगड़ जाता है। ऐसे संकेत बताते हैं कि ग्रहों का साथ कमजोर पड़ रहा है और भाग्य भी पूरी तरह साथ नहीं दे रहा। जब स्थितियां इस तरह उलझने लगती हैं, तब तंत्र और आस्था से जुड़े कुछ विशेष उपाय जीवन को फिर से संतुलन में लाने का मार्ग दिखाते हैं।

काले तिल से स्नान का प्रभाव

जब परेशानियां लगातार बढ़ने लगें तो बिना किसी देरी के अपने नहाने के पानी में लगभग 100 ग्राम काले तिल डालकर नहाना शुरू करें। यह उपाय लगातार 21 या 41 दिनों तक करने से शरीर और मन पर सकारात्मक ऊर्जा का असर बढ़ने लगता है। धीरे-धीरे बाधाएं कम होती हैं और बिगड़े काम बनने लगते हैं। यह प्रयोग विशेष रूप से अशुभ ग्रहों के परभाव को शांत करने में सहायक माना जाता है।

अमावस्या पर दान

जीवन की समस्याओं को कम करने के लिए अमावस्या का दिन बहुत प्रभावशाली माना गया है। इस दिन किसी गरीब मनुष्य को भोजन करवाना, कपड़े दान देना और दक्षिणा अर्पित करना पितृदोष को शांत करने का सबसे श्रेष्ठ उपाय है। इससे पितरों का आर्शीवाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने लगती हैं। घर में सुख-शांति का माहौल बनने लगता है।

कुलदेवता की कृपा से खुले सफलता के द्वार

हर परिवार के अपने अलग अलग कुलदेव या कुलदेवी होते हैं। यदि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले विधिपूर्वक कुलदेव की पूजा की जाए तो कार्य में सफलता मिलने के योग प्रबल हो जाते हैं। यह आशीरवाद अदृश्य रूप से मार्ग प्रशस्त करता है और सभी परेशानी को दूर करता है।

वास्तु संतुलन से घटती हैं बाधाएं

घर की ईशान दिशा को बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिशा में बेकार या अनुपयोगी सामान नहीं रखना चाहिए। यदि रखना जरूरी हो तो उन्हें दक्षिण दिशा की ओर हटा कर रखना बेहतर होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और रुकावटें कम होने लगती हैं।

भैरव बाबा की कृपा के लिए उपाय

शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी और उसमें थोड़ी सी काली उड़द की दाल मिलाकर खिलाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह उपाय भगवान भैरव बाबा की कृपा दिलाता है और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है। घर में स्थिरता और सुरक्षा का भाव बडाता है।

मंगलवार के सरल उपाय

मंगलवार के दिन बंदरों को चने खिलाना भी बहुत शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। इस उपाय से बजरंगबली का आर्शीवाद प्राप्त होता है और जीवन के सभी संकट दूर होते है।

सही दिशा में सोना

रात्रि सोते समय दिशा का बड़ा ध्यान रखना चाहिए। यदि सिर पूर्व और पैर पश्चिम दिशा में हों तो आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है। वहीं सिर दक्षिण और पैर उत्तर दिशा में रखकर सोने से धन लाभ के योग बनते हैं। वही उल्टी दिशा में सोने से मानसिक तनाव बढ़ता है।

घर से बाहर निकलते समय

जब भी किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हो तो घर की कोई भी महिला एक मुट्ठी काले उड़द या राई लेकर उस इंसान के सर पर तीन बार घुमाकर जमीन पर डाल दे। यह छोटा सा उपाय काम में सफलता और परेशानियों को दूर करने में अत्यंत प्रभावी माना जाता है।