चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने राज्य के ब्लॉकों के पुनर्गठन का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पंचायत विभाग ने इस संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक ब्लॉक में अब 80 से 120 गांव शामिल किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी करनी होगी, और संबंधित अधिकारियों को इस तारीख तक विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
पंचायत विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक ब्लॉक में 80 से 120 गांव शामिल होंगे। ब्लॉकों की सीमाएं विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार निर्धारित की जाएंगी और ये जिले की सीमाओं के भीतर ही रहेंगी। पुनर्गठन के दौरान जनसंख्या और क्षेत्र को भी ध्यान में रखा जाएगा। यह प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर पूरी की जाएगी। जहां एक पंचायत में एक से अधिक गांव हैं, उसे एक ब्लॉक माना जाएगा।

कैबिनेट ने दी मंजूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पुनर्गठन से ब्लॉकों की कुल संख्या कम हो सकती है। हालांकि, राज्य में कई ऐसे गांव हैं जिनके विधानसभा क्षेत्र, ब्लॉक और जिले अलग-अलग हैं। सरकार ने 11 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

