दुर्गेश राजपूत/इन्द्रपाल सिंह, इटारसी/नर्मदापुरम। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में बीती रात एक शादी समारोह मातम में बदल गया। शादी में डीजे बजाने के मामूली विवाद के बाद हुई भीषण चाकूबाजी में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि आरक्षक समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार नर्मदापुरम में जारी है।
आरक्षक पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू चलाए
घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो हमलावरों ने कानून का भय छोड़ पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान आरक्षक ओम जाट पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। आरक्षक के पेट, हाथ और पैर में 9 गहरे घाव आए हैं। उनकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और नर्मदापुरम के दो निजी अस्पताल में सभी का अलग अलग उपचार जारी है।
फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश
चाकूबाजी में 1 की मौत और आरक्षक सहित 6 लोग घायल। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात में मारपीट और चाकूबाजी का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। नर्मदापुरम पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
खबर का असर: शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले पर लोकायुक्त का शिकंजा, DEO समेत कई अधिकारियों पर FIR

