कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हुई और कट्टे से भी गोलियां चलाई गईं,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में रहने वाले क्रशर संचालक बल्ला किरार और दुर्गाप्रसाद किरार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं और पहले भी कई बार उनके बीच झगड़ा हो चुका है,ऐसे में जब बल्ला किरार अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दुर्गाप्रसाद किरार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसके हाथ में लाइसेंसी बंदूक थी, जिससे उसने फायरिंग की,इसके बाद उसके साथ आए एक अन्य युवक ने कट्टे से भी फायर किया।
फरियादी बल्ला ने पुलिस को बताया कि दुर्गाप्रसाद किरार की ओर से तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। घटना की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

